• Sat. May 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Rr Vs Gt Live Score:साई सुदर्शन का 30 गेंदों में पचासा, गुजरात का स्कोर 100 के पार; गिल भी क्रीज पर डटे – Rr Vs Gt Live Cricket Score Rajasthan Royals Vs Gujarat Titans Ipl 2026 52nd Match Updates

Byadmin

May 9, 2026


08:16 PM, 09-May-2026

RR vs GT Live Score: साई सुदर्शन का 30 गेंदों में पचासा

साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद स्कोर 108/0 है।

08:04 PM, 09-May-2026

RR vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और शुभमन गिल 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों 13.66 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:49 PM, 09-May-2026

RR vs GT Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 37/0

साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद स्कोर 37/0 है।

07:31 PM, 09-May-2026

RR vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 09-May-2026

RR vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।

07:03 PM, 09-May-2026

RR vs GT Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। दरअसल, पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। इस मुकाबले में राजस्थान के खेमे में शिमरॉन हेटमायर और यश राज पुंजा की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है।

06:46 PM, 09-May-2026

RR vs GT Live Score: साई सुदर्शन का 30 गेंदों में पचासा, गुजरात का स्कोर 100 के पार; गिल भी क्रीज पर डटे

IPL Live Cricket Score, RR vs GT Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल पर होंगी।

By admin