• Fri. Aug 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Top News:सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे गृह मंत्री; हरियाणा की खाप को लिव-इन नामंजूर; पढ़ें आज की सुर्खियां – Top News Home Minister To Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships

Byadmin

Aug 21, 2026



Top News Home Minister to Review Border Security Haryana Khap Opposes Live-in Relationships

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



आज की प्रमुख खबरों में पूर्वी सीमा की सुरक्षा केंद्र के एजेंडे में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब एक महीने में दूसरी बार उत्तर बंगाल पहुंचे हैं, जहां तीन दिन के दौरे में सीमा सुरक्षा, सीमावर्ती इलाकों की स्थिति और सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ संवाद होगा। दूसरी ओर अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 40 खरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जिससे ट्रंप सरकार की आर्थिक नीतियों, ईरान युद्ध और टैक्स कटौती पर सवाल उठ रहे हैं। चीन ने भारतीय कारोबारियों और पेशेवरों के लिए व्यापार वीजा नियम सख्त किए हैं, जिससे कंपनियों की बैठकें प्रभावित हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में शहीद परिवारों की मेधावी, दिव्यांग और निराश्रित छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मेरिट में 10 फीसदी तक छूट का लाभ मिलेगा। ड्रोन युद्ध की तकनीक पर काम कर रही अमेरिकी सेना की यूरोप स्थित विशेष यूनिट को बंद कर पारंपरिक एयरबोर्न इन्फैंट्री बटालियन के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नए संसद भवन को ‘बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर’ बताते हुए पुराने भवन के माहौल को बेहतर बताया है। हरियाणा की माजरा खाप ने लिव-इन संबंधों का विरोध किया है, हालांकि वह लव मैरिज के खिलाफ नहीं है और इसमें माता-पिता की सहमति की मांग कर रही है। अमेरिका में एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध रखने वाले भारतीय नागरिक कमल को वांछित सूची में शामिल किया है और उसके खिलाफ जबरन वसूली से जुड़ी साजिश का आरोप है। खेल में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट को लेकर कोलंबो की पिच पर नजर है, जहां गॉल जैसी परिस्थितियों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मौका मिलने की संभावना है। वहीं मनोरंजन जगत में गोविंदा और सुनीता आहूजा का निजी विवाद फिर चर्चा में है। सुनीता ने राखी सावंत से बातचीत में गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं…


By admin