वाराणसी में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होने वाले भव्य एयर शो के लिए प्रशासन और वायु सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। करीब 20 लाख लोगों के इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने की संभावना है। इसकी जानकारी एयरफोर्स की तरफ से जिला प्रशासन को दी गई है। साथ ही बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए कहा गया है। नमो घाट पर करीब 2500 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
हर घाट से पर 10-20 हजार लोग होंगे
जिला प्रशासन के मुताबिक, एयर शो के दौरान नमो घाट से अस्सी के बीच 90 घाटों और गंगा पार रेती तक नजारा देव दीपावली जैसा रहेगा। अस्सी घाट पर ही करीब 30 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी। हर घाट से पर 10-20 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी। गंगा पार डोमरी के आसपास भी लोगों को बैठाया जाएगा।