• Sat. Jun 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, फिर कम हुआ क़रीब 10 अरब डॉलर, जानिए कारण

Byadmin

Jun 20, 2026


भारत को गोल्ड रिजर्व घट रहा है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज़ गिरावट दर्ज़ की गई है, इसमें गोल्ड रिजर्व में कमी की भी भूमिका है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में 9.985 अरब डॉलर घटकर 671.625 अरब डॉलर रह गया. इसकी बड़ी वजह सोने के भंडार में तेज़ गिरावट रही.

आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.

इससे पहले पिछले सप्ताह कुल विदेशी मुद्रा भंडार 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.610 अरब डॉलर पर आ गया था.

12 जून को ख़त्म हुए सप्ताह में फॉरन करेंसी एसेट्स यानी एफ़सीए, जो कुल रिज़र्व का सबसे बड़ा हिस्सा है, 84.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 544.290 अरब डॉलर हो गया.

हालांकि, सोने का भंडार 10.754 अरब डॉलर घटकर 103.821 अरब डॉलर का रह गया है.

By admin