West Bengal CM Oath Taking Ceremony LIVE: गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कोलकाता पहुंच गए हैं। जहां वे आज पार्टी की विधायी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

West Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 LIVE News, आज बंगाल को मिलेगा नया सीएम (फोटो- @AmitShah)
8 May 20263:28:29 PM
बंगाल की जनता को मिलेगा बीजेपी सरकार का लाभ
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता को नई BJP सरकार का लाभ मिलेगा।”
8 May 20263:20:47 PM
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: नागालैंड के सीएम पहुंचे कोलकाता
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो कोलकाता पहुंच चके हैं। सीएम नेफियू रियो कल बंगाल में होने वाली नई बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
8 May 20263:16:03 PM
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: बंगाल का होगा विकास
बीजेपी सांसद मनोज टिग्गा ने कहा, “एक बहुत ही काबिल व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा और उसके नेतृत्व में बंगाल का विकास निश्चित रूप से होगा। विधायक, सांसद और डबल-इंजन सरकार लोगों के लिए काम करेंगे। आयुष्मान भारत योजना को भी इस (TMC) सरकार ने रोक रखा था, अब सभी योजनाएं लागू की जाएंगी।”
8 May 20263:01:29 PM
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: राजनीतिक हत्याओं में हमारे लोगों ने गंवाई जान
BJP नेता शंकर घोष ने कहा, “…हमारे परिवार के कई सदस्यों ने राजनीतिक हत्याओं में अपनी जान गंवाई है, लोगों को विस्थापित होना पड़ा, महिलाओं पर हमले हुए। इन्हीं बलिदानों की वजह से आज हम सरकार बना पाए हैं। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते थे कि यह सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर बननी चाहिए, और अब वह सपना साकार हो गया है।
8 May 20262:57:57 PM
West Bengal CM Oath Ceremony: ‘बंगाल के लोगों को नई भाजपा सरकार का लाभ मिलेगा’
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में पार्टी को उम्मीद से ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पश्चिम बंगाल के लोगों को नई भाजपा सरकार का लाभ मिलेगा।’
8 May 20262:20:11 PM
‘दो चोर डाकू एक साथ आए हैं’
भाजपा नेता सुभाष सरकार ने कोलकाता में अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर कहा, ‘दो चोर डाकू एक साथ आए हैं। वे देश के लिए काम नहीं करते, वे हमेशा भ्रष्टाचार से जुड़े रहे हैं।’
8 May 20262:07:36 PM
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: बीजेपी मुस्लिमों के खिलाफ नहीं
बंगाल विधानसभा चुनाव में SC/ST आरक्षित सीटों पर BJP के मजबूत प्रदर्शन को लेकर BJP सांसद खगेन मुर्मू ने कहा- मुस्लिम समुदाय अब समझ चुका है कि BJP उनके खिलाफ नहीं है। पहले यह नैरेटिव फैलाया जा रहा था कि अगर BJP सत्ता में आई तो मुसलमानों को राज्य छोड़ना पड़ेगा।
8 May 20262:04:38 PM
West Bengal Cabinet Oath Ceremony: बंगाल के लिए बहुत अच्छा दिन
भाजपा नेता देबाश्री चौधरी ने कहा, ‘आज बहुत खुशी का दिन है। पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए बहुत अच्छा दिन है। इतने दिनों की मेहनत आज सफल होने जा रही है। बहुत खुशी का दिन है।
8 May 20261:29:09 PM
बंगालवासियों को नमन करता हूं
West Bengal CM Oath Swearing LIVE: गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद एक्स पर लिखा, “बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं।”
8 May 20261:21:54 PM
West Bengal CM Oath Ceremony: कोलकाता पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। वे आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक में शिरकत करेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना की।
8 May 20261:13:17 PM
सुवेंदु अधिकारी के साथ होटल पहुंचे
कोलकाता के एक होटल में होने वाली भाजपा की अहम बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। खास बात ये है कि अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी एक ही गाड़ी से होटल पहुंचे।
8 May 20261:10:00 PM
शपथ ग्रहण की तैयारी
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
8 May 20261:06:16 PM
9 मई को होगा शपथ ग्रहण
कल यानी 09 मई, दिन शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से होगा।
8 May 20261:04:44 PM
सुवेंदु अधिकारी का सीएम बनना तय
मुख्यमंत्री पद की रेस में 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके घर भवानीपुर में हराने वाले निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है। उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
8 May 20261:08:38 PM
दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक
आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय गृ हमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में मौजूद रहेंगे। आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।