• Sat. May 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट और फेंके गए अंडे, टीएमसी सांसद ने की ये मांग

Byadmin

May 30, 2026


अभिषेक बनर्जी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में पार्टी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने गए थे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट और उन पर अंडे फेंके जाने का मामला सामने आया है.

पुलिस के मुताबिक़, अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर इलाक़े में चुनाव बाद हुई हिंसा के शिकार परिवारों से मिलने पहुंचे थे, तभी उन्हें कथित स्थानीय लोगों के ग़ुस्से का सामना करना पड़ा.

कोलकाता से निकलने वाले अख़बार द टेलीग्राफ़ के अनुसार, “अभिषेक बनर्जी पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने उन्हें मारने-पीटने की भी कोशिश की. इस दौरान भीड़ ‘चोर-चोर’ चिल्ला रही थी.”

घटना के बाद उन्हें पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित निकाला गया. अभिषेक बनर्जी ने ख़ुद पर जानलेवा हमले को लेकर हाई कोर्ट में जाने की बात कही है.

वहीं टीएमसी समेत विपक्षी दलों ने इस घटना की निंदा की है.

By admin