• Fri. Nov 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेज़न के जंगलों में अलग-थलग रहने वाले आवा आदिवासी अचानक क्यों आए सामने?

Byadmin

Nov 27, 2026


कई दशकों से पेड़ों की कटाई और खनन के कारण ब्राज़ील के अमेज़न वर्षावन में रहने वाले आवा आदिवासियों को अपना इलाक़ा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है.

इमेज कैप्शन, कई दशकों से पेड़ों की कटाई और खनन के कारण ब्राज़ील के आवा आदिवासियों को अपना इलाक़ा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है

वे ब्राज़ील के अमेज़न जंगलों में बाकी दुनिया से अलग-थलग रहने वाले आदिवासी थे.

अमाकारिया, जकारेविज और इराहोवा, ये तीनों ब्राज़ील के उत्तर-पूर्वी अमेज़न में अपनी ज़मीन पर शिकार करते, मछलियां पकड़ते और फल, शहद इकट्ठा करके गुज़ारा करते थे.

लेकिन जब उन्होंने पेड़ काटने वाली मशीनों की आवाज़ सुनी, तो वहां से भागकर जंगल में छिप गए. अमाकारिया और जकारेविज बहनें थीं. इराहोवा, जकारेविज के बेटे हैं.

कई साल तक ये तीनों पूरी तरह अलग-थलग रहे. लेकिन जंगल में लकड़ी काटने वालों, बाहर से आकर बसने वाले लोगों और पशुपालकों की घुसपैठ बढ़ती गई.

इसके बाद इन तीनों के लिए जंगल में अकेले रहना मुश्किल हो गया. आख़िरकार उन्हें एक दूसरे आदिवासी समुदाय के पास पनाह लेनी पड़ी. यह समुदाय बाहरी दुनिया के लोगों के संपर्क में था.

By admin