• Thu. Apr 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-ईरान संघर्ष में आगे क्या होगा? ये हैं चार संभावनाएं

Byadmin

Apr 16, 2026


अमेरिका और ईरान के झंडें और  शतरंज के दो मोहरों की एक तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

माना जा रहा है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्धविराम वार्ता के दूसरे दौर पर चर्चा कर रहा है, जबकि पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच चुका है.

रविवार को पाकिस्तान की मेज़बानी में अमेरिका-ईरान के बीच बीस घंटे से अधिक चली वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म होने के बाद दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है.

इन बेनतीजा चर्चाओं के एक दिन के भीतर ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रति अपनी नई रणनीति की घोषणा की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार के लिए अहम जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ की नाकाबंदी का प्रस्ताव शामिल है.

समझौते तक पहुंचने में इस शुरुआती विफलता और आगे की वार्ताओं की संभावना को कैसे देखा जाना चाहिए? क्या ईरान और अमेरिका नियंत्रित तनाव की ओर बढ़ रहे हैं या फिर एक बड़े युद्ध की अनिवार्य स्थिति की तरफ जा रहे हैं?

आगे क्या हो सकता है, इसके चार संभावित परिदृश्य यहां दिए गए हैं.

By admin