• Thu. Jul 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले, ईरान का दावा ‘बुशहर का न्यूक्लियार पॉवर प्लांट भी निशाने पर

Byadmin

Jul 9, 2026


अमेरिका के ताज़ा हमले में चाबहार का पोर्ट कंट्रोल टॉवर क्षतिग्रस्त

इमेज स्रोत, Instagram

इमेज कैप्शन, अमेरिका के ताज़ा हमले में चाबहार का पोर्ट कंट्रोल टॉवर क्षतिग्रस्त

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के जनाज़े और दफ़नाने के अंतिम कार्यक्रम के बीच अमेरिका ने ईरान पर परमाणु केंद्र से लेकर चीन और रूस से जोड़ने वाले रेलवे कॉरिडोर पर हमले किए.

इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी में क़तर, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

इस बीच गुरुवार को अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के आख़िरी दिन अमेरिकी हमलों को देखते हुए तेहरान और मशहद के बीच रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया.

By admin