• Thu. Jul 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत में इस्लाम कैसे पहुँचा और फैला, इतिहास क्या कहता है?

Byadmin

Jul 9, 2026


अरब और भारत के बीच संबंध व्यापार के माध्यम से बने, इसमें काली मिर्च का ट्रेड काफ़ी अहम था और इसी के साथ इस्लाम का आगमन हुआ (सांकेतिक तस्वीर)
इमेज कैप्शन, अरब और भारत के बीच संबंध व्यापार के माध्यम से बने, इसमें काली मिर्च का ट्रेड काफ़ी अहम था और इसी के साथ इस्लाम का आगमन हुआ (सांकेतिक तस्वीर)

भारत में एक आम धारणा यह पेश की जाती है कि देश में इस्लाम का आगमन 712 ईस्वी में उमय्यद शासन के दौरान मोहम्मद बिन कासिम के सिंध पर आक्रमण के साथ यानी तलवार के बल पर हुआ था.

कई विद्वान इस विचार से सहमत नहीं हैं.

कई इतिहासकारों का कहना है कि भारत में इस्लाम का आगमन किसी एक घटना का नतीजा नहीं था, बल्कि यह कई सदियों तक चलने वाली ऐतिहासिक और सामाजिक प्रक्रिया का परिणाम था.

इतिहासकार और समाजशास्त्री इस प्रक्रिया को अलग-अलग नज़रिए से देखते हैं और इसकी व्याख्या के लिए कई प्रमुख सिद्धांत पेश करते हैं.

इनमें एक सिद्धांत यह है कि भारत में इस्लाम के प्रचार में व्यापार की अहम भूमिका थी.

By admin