अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को अंतिम विदाई देते वक्त राशिद खान और रहमानुल्लाह गुरबाज खुद को संभाल नहीं सके और भावुक हो गए। शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। दुर्लभ बीमारी HLH से जूझ रहे जादरान पिछले कई महीनों से भारत के एक अस्पताल में भर्ती थे। शापूर का निधन उनके जन्मदिन से महज एक दिन पहले हुआ।