• Fri. Nov 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका: पिता ने 11 महीने के बच्चे को ज़िंदा दफ़नाया, 24 घंटे बाद पुलिस को इस हाल में मिला

Byadmin

Nov 13, 2026


पुलिस

इमेज कैप्शन, पुलिस ने बताया कि बच्चे को बचाने के बाद उसे अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में 11 महीने के एक बच्चे को बचाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक़, बच्चे को उसी के पिता ने एक पिंजरे में ज़िंदा दफ़ना दिया था.

लेक्सिंगटन काउंटी शेरिफ़ विभाग के मुताबिक़, कोआ शार्प सोमवार से लापता था. उसे उसके पिता माइकल कॉमर (25 वर्षीय) अपने साथ ले गए थे. सोमवार शाम को कॉमर को चोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया, लेकिन उस समय उनका बेटा उनके साथ नहीं था.

लेक्सिंगटन काउंटी के शेरिफ़ जे कून ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि मंगलवार को बच्चा अपने पिता के घर से कुछ दूरी पर मिला. उसे “ज़िंदा दफ़नाया गया था” और उसकी हालत बेहद नाज़ुक थी. माना जा रहा है कि वह वहां क़रीब 24 घंटे से था.

कून ने बताया कि बच्चे को अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चा पूरी तरह ठीक हो जाएगा.

पुलिस अभी तय कर रही है कि बच्चे के पिता पर और कौन से आरोप लगाए जाएं.

By admin