• Mon. Oct 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग

Byadmin

Oct 25, 2026


अरुणाचल प्रदेश

इमेज कैप्शन, अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी पर बांध बनाने का विरोध कर रहे लोगों ने कुछ जगहों पर हिंसा और तोड़फोड़ की (तस्वीर: 24 अक्तूबर)

“अगर सियांग नदी पर बांध बन गया तो हमारा सब कुछ ख़त्म हो जाएगा. सरकार को हमारी याचिका पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.”

यह कहना है सियांग घाटी में रहने वाले आदि जनजाति के 29 साल के गुपु (बदला हुआ नाम) का.

अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग, सियांग और अपर सियांग जिलों में शुक्रवार को सियांग नदी पर प्रस्तावित बांध के ख़िलाफ़ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से लोग डरे हुए हैं.

सियांग नदी पर प्रस्तावित 11,200 मेगावाट के “सियांग अपर मल्टीपर्पज़ प्रोजेक्ट” का स्थानीय जनजातियां पिछले कई दिनों से विरोध कर रही हैं.

उन्हें डर है कि इस परियोजना के जलाशय में उनके गांव डूब सकते हैं और नदी के साथ उनके गहरे रिश्ते टूट सकते हैं.



By admin