• Sun. Jul 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

असम:12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Byadmin

Jul 12, 2026


डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के शिवसागर में 12 साल की बच्ची के साथ दु्ष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बिहार के 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है।

आरोपी फास्ट-फूड विक्रेता है और पीड़िता के पड़ोस में रहता था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और हर सुबह काम पर चले जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी माता-पिता के जाने के बाद अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल के लिए घर पर रह जाती थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिवसागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोइदुल इस्लाम ने बताया कि आरोपी ने उसके माता-पिता की अनुपस्थिति का फायदा उठाया और कथित तौर पर उसके घर पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को जब पीड़िता के पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई तब मामला सामने आया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और बाद में शिवसागर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसका पता लगाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है और आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है।

वहीं पीड़िता का फिलहाल इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल टेस्ट के आदेश दे दिए गए हैं और ठीक होने के बाद कोर्ट की निगरानी में उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

 

By admin