• Sun. Aug 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इंदौर के इस नौजवान का अंगदान बना छह लोगों के लिए जीवनदान

Byadmin

Aug 2, 2026


25 साल के गौरव को हेमब्रेज होने के बाद ब्रेन डेड घोषित किया गया था, जिसके बाद उनके माता-पिता ने उनके अंगदान किए

इमेज स्रोत, Sameer Khan

इमेज कैप्शन, 25 साल के गौरव को हेमब्रेज होने के बाद ब्रेन डेड घोषित किया गया था, जिसके बाद उनके माता-पिता ने उनके अंगदान किए

मध्य प्रदेश में इंदौर में 25 साल के गौरव दवे ने ब्रेन डेड घोषित किए जाने के महज दो महीने पहले अंग दान की इच्छा जताई थी.

ब्रेन डेड घोषित कर दिए जाने के बाद गहरे दुख में डूबी मां कविता दवे को बेटे की दो महीने पुरानी बात याद आई.

बेटे की इसी इच्छा का सम्मान करते हुए परिवार ने अंगदान का फ़ैसला लिया, जिससे छह लोगों को नई ज़िंदगी मिल सकी.

इंदौर के इस नौजवान का दिल, लिवर, किडनी और आंखें अब दूसरे लोगों के काम आएंगी.

मुख्यमंत्री के आदेश पर अंग दान के लिए उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई.

By admin