• Sun. Jul 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इथेनॉलः ई20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी के बयानों में विरोधाभास

Byadmin

Jul 4, 2026


केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पांच जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के मौके पर नया ई85 फ्यूल लॉन्च करते समय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

बीते कुछ दिनों से पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो काफ़ी वायरल हो रहे हैं जिनमें वाहन मालिक दावा कर रहे हैं कि इससे इंजन ख़राब हो रहा है और माइलेज पर काफ़ी असर पड़ रहा है.

हालांकि भारत सरकार के तहत आने वाले पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन दावों को ‘मिथक’ क़रार दिया है.

शनिवार को इथेनॉल को लेकर ऑटो उद्योग से जुड़े एक्सपर्ट्स ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की जिसमें इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की.

इस बीच सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि डीज़ल में भी ब्लेंडिंग करने की तैयारी है.

गडकरी ने कहा, “भारत अपने बायोफ्यूल ट्रांज़िशन के अगले चरण की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत डीज़ल में 15 प्रतिशत तक आइसोब्यूटेनॉल मिलाने की योजना है.” आइसोब्यूटेनॉल को भी इथेनॉल से बनाया जाएगा.

By admin