• Wed. Oct 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल चुनाव: सरकार गठन में अरब पार्टियों की अहमियत बढ़ी, क्या यहूदी पार्टियां लेंगी समर्थन?

Byadmin

Oct 28, 2026


इसराइल चुनाव

इमेज कैप्शन, इज़राइल के उम्म अल-फ़हम में 27 अक्तूबर, 2026 को आम चुनाव के दौरान अपना वोट डालती एक अरब-इसराइली महिला

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

इसराइल की अरब पार्टियां अगली सरकार के गठन में किंगमेकर बन सकती हैं.

27 अक्तूबर को हुए चुनाव के बाद आए एग्ज़िट पोल के अनुमानों से संकेत मिलता है कि न तो बिन्यामिन नेतन्याहू के खेमे को और न ही गादी आइज़ेनकोट के नेतृत्व वाली यहूदी विपक्षी पार्टियों को अपने दम पर संसद में बहुमत मिल सकता है.

हालांकि, अरब पार्टियों का प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि विपक्षी नेता उनकी भागीदारी या सरकार से बाहर रहते हुए समर्थन को स्वीकार करते हैं या नहीं.

चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह के सहयोग पर आपत्तियां जताई गई थीं. आधिकारिक नतीजों का अभी इंतज़ार है.

आँकड़े क्या संकेत देते हैं-

By admin