• Mon. May 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘इस्लाम हमें ज्ञान हासिल करने की अनुमति देता है’, हिजाब और जनेऊ बैन हटने के बाद क्या बोले विद्यार्थी

Byadmin

May 18, 2026


हिजाब विवाद
इमेज कैप्शन, कर्नाटक सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक पहचाने वाले प्रतीक पहनने की इजाज़त दे दी है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चार साल पहले हिजाब पहनने पर लगी पाबंदी की वजह से जिन छात्राओं की पढ़ाई में रुकावट आ गई थी, उन्होंने अब राहत की सांस ली है.

कर्नाटक सरकार के सिर को ढंकने वाले हिजाब की अनुमति दिए जाने के बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई करने की नई योजना बनानी शुरू कर दी है.

दिलचस्प पहलू यह है कि इससे उन लोगों को भी राहत मिली है जिनके बच्चों को कुछ शिक्षकों ने जनेऊ पहनने से रोक दिया था. दक्षिण भारत में इसे जनीवारा कहा जाता है.

मंड्या के अपने कॉलेज में हिजाब विरोधियों को ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाकर जवाब देने की वजह से मुस्कान ख़ान ‘हिजाब गर्ल’ कहलाने लगी थीं. वह अब अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं.

दूसरी ओर, सुवर्णा तीर्था उम्मीद कर रही हैं कि अन्य छात्रों को वह पीड़ा न झेलनी पड़े जो उनके बेटे आनंद एस तीर्था अभी झेल रहे हैं. उन्हें मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपना जनेऊ उतारने के लिए कहा गया था.

By admin