• Thu. May 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी पिस्ते पर होर्मुज़ संकट का साया, किसकी चमकी किस्मत

Byadmin

May 14, 2026


अनुमान हैं कि निर्यात रुकने के बाद ईरानी पिस्ते की क़ीमत बढ़ गई हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अनुमान हैं कि निर्यात रुकने के बाद ईरानी पिस्ते की क़ीमत बढ़ गई हैं

    • Author, ईसार शलबी
    • पदनाम, बीबीसी अरबी
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

बकलावा मध्य-पूर्व की एक पारंपरिक पेस्ट्री है. ईरान युद्ध के बाद आटे, चाशनी और पिस्ते की पतली परतों से तैयार बकलावे की मिठास फीकी पड़ती जा रही है.

क्षेत्रीय तनाव बढ़ने और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने के कारण यह छोटी सी मिठाई एक बड़े संकट का प्रतीक बन गई है.

इस संकट ने पिस्ता, केसर और मिठाई बनाने की अन्य सामग्रियों की क़ीमतों को प्रभावित किया है. यह ख़ासतौर पर फ़ारस की खाड़ी के बाज़ारों में हुआ है, जो आयात पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं.

दुबई, शारजाह, अजमान और अबू धाबी में कई शाखाओं वाली एक पेस्ट्री की दुकान के मालिक सैफ़ ने बीबीसी अरबी को बताया कि तैयार उत्पादों की क़ीमतों में अभी तक बढ़ोतरी नहीं हुई है.

उन्होंने इसका कारण कच्चे माल, विशेष रूप से पिस्ते के पूर्व भंडारण की नीति को बताया. आमतौर पर रमज़ान, ईद अल-फ़ितर और ईद अल-अदहा जैसे त्योहारों से पहले बड़ी मात्रा में कच्चा माल ख़रीदा जाता है.

By admin