• Tue. Apr 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी मीडिया ने ट्रंप की होर्मुज़ नाकेबंदी की धमकी का ऐसे उड़ाया मज़ाक

Byadmin

Apr 14, 2026


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी करेगा

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी करेगा

ईरानी अख़बारों और सोशल मीडिया विश्लेषकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज़ नाकाबंदी की धमकी का मज़ाक उड़ाया है. लोगों के मुताबिक़ अमेरिका फिर से “उसी तरह नाकाम होगा, जैसे युद्ध के मैदान में हुआ था.”

28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमलों की शुरुआत की थी. जिसका ईरान ने भी जवाब दिया.

इसके बाद 8 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच अस्थाई युद्धविराम हुआ. अमेरिका और ईरान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत के लिए राज़ी हुए. वही बातचीत जिसमें दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई.

ईरान ने इस संघर्ष में ख़ुद को विजेता के तौर पर पेश किया है.

12 अप्रैल को ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एलान कर दिया कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज़ स्ट्रेट में आने-जाने की कोशिश करने वाले हर जहाज़ की नाकाबंदी शुरू करेगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसमें दूसरे देश भी शामिल होंगे.

By admin