• Fri. Jun 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान और अमेरिका की जंग में किसको हुआ मुनाफ़ा? दुनिया जहान

Byadmin

Jun 26, 2026


डोनाल्ड ट्रंप और मोजतबा ख़ामेनेई

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 12 मिनट

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की ओपनिंग बेल

जगह 11 वॉल स्ट्रीट, लोअर मैहेटन

तारीख़: 2 मार्च, 2026 और वक्त सुबह के 9.30 बजे

फ़्लोर पर ज़्यादातर लोगों ने ये न्यूज़ पहले ही देख रखी थी. कुछ घंटे पहले ही अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला किया था. जब मार्केट खुला, उस वक़्त भी मिसाइलें हवा में ही थीं.

सवाल यह नहीं था कि क्या हुआ बल्कि यह था कि ट्रेडिंग हॉल के चारों ओर लगी स्क्रीन पर जो नंबर्स तैर रहे हैं, उनके लिए इसके क्या मायने हैं?

By admin