• Sun. May 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘उड़न तश्तरी और अंतरिक्ष की रहस्यमय घटनाओं’ पर अमेरिका ने पहली बार ख़ुफ़िया दस्तावेज़ किए जारी

Byadmin

May 10, 2026


प्रतीकात्मक तस्वीर

इमेज स्रोत, US Department of War via Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने यूएफ़ओ (उड़न तश्तरी) के बारे में कुछ ऐसे दस्तावेज़ जारी किए हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए थे. इन दस्तावेज़ों में उन घटनाओं का ज़िक्र है जिन्हें लोगों ने देखा था.

ये दस्तावेज़ धरती पर आम लोगों के दावों और चाँद पर अंतरिक्ष मिशन में शामिल यात्रियों के बयानों पर आधारित हैं.

ये दस्तावेज़ कई दशक पुराने हैं. इन्हें शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर सार्वजनिक किया गया और ऑनलाइन पोस्ट किया गया.

ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वे इन दस्तावेज़ों को “लोगों की ज़बरदस्त दिलचस्पी को देखते हुए” जारी करेंगे.

हालिया सालों में, अमेरिका में लोगों की दिलचस्पी दूसरी दुनिया के जीवों में फिर से बढ़ी है. साल 2022 में, कांग्रेस (अमेरिकी संसद) ने 50 सालों में पहली बार यूएफ़ओ पर सुनवाई की, और सेना ने इस मामले में ज़्यादा पारदर्शिता रखने का वादा किया है.

By admin