• Sun. May 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Khabaron Ke Khidadi:बंगाल में बनी भाजपा की पहली सरकार, विश्लेषकों ने बताया शुभेंदु के सामने कितनी चुनौतियां? – Khabaron Ke Khiladi West Bengal Elections Bjp First Time Suvendu Adhikari Tmc Left Know Challenges Analysis M

Byadmin

May 9, 2026


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद भाजपा ने राज्य में अपनी सरकार बना ली है। शुभेंदु अधिकारी राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। करीब पांच साल पहले टीएमसी से भाजपा में आए शुभेंदु के लिए पार्टी के अंदर और पार्टी के बाहर कौन सी चुनौतियां होंगी? शुभेंदु के लिए सरकार चलाने के लिए आगे किन चुनौतियों से निपटना होगा? इन्हीं सवालों पर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पीयूष पंत, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, अनुराग वर्मा और संजय राणा मौजूद रहे। 

पीयूष पंत: शुभेंदु जब से भाजपा की ओर से आगे कि गए हैं तब से वो लगातार भाजपा के एजेंडे पर आक्रामक तरीके से काम किया। बिलकुल वैसे ही जैसे असम में हिमंत बिस्व सरमा कर रहे थे। इसका उन्हें फायदा मिला है। ध्रुवीकरण का मुद्दा भाजपा के एजेंडे में रहा है। इससे उसे सफलता भी मिल रही है। इसके जरिए भाजपा 2 से बढ़ती हुई यहां तक पहुंची है। 

By admin