• Sat. May 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शुभेंदु अधिकारी: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के आगे होंगी ये बड़ी चुनौतियाँ

Byadmin

May 9, 2026


शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है.

अन्य राज्यों के मुक़ाबले पश्चिम बंगाल में एक ख़ास बात यह रही है कि यहाँ जिस पार्टी या गठबंधन की सरकार रही है, उसने लंबे समय तक शासन किया है.

बीजेपी को अब राज्य में अपने पुराने वादों को पूरा करने के लिए काम करना होगा.

राज्य के लिए बीजेपी के वादों की फ़ेहरिस्त काफ़ी लंबी है और इस कहानी में हम जानने की कोशिश करेंगे कि बीजेपी और नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के लिए ये वादे कितनी बड़ी चुनौती बन सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को दो-तिहाई से ज़्यादा बहुमत मिला है. यानी राजनीतिक स्तर पर सरकार के लिए कोई भी काम करना मुश्किल नहीं होगा.

By admin