• Wed. Jun 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा रहस्यः किम जोंग उन कभी अपनी मां के बारे में बात क्यों नहीं करते

Byadmin

Jun 3, 2026


बीच में युवा को योंग हुई, बाईं ओर किम जोंग उन और दाईं ओर किम जोंग इल। इन तीनों के पीछे एक जापानी झंडा (बाईं ओर) और एक उत्तर कोरियाई झंडा है
इमेज कैप्शन, बीच में युवा को योंग हुई (किम जोंग उन की मां), बाईं ओर किम जोंग उन और दाईं ओर किम जोंग इल (किम जोंग उन के पिता)

    • Author, सांगमी हान
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़ कोरियन
    • ……..से, सियोल
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 10 मिनट

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से जुड़ी तमाम रहस्यमयी बातों में उनकी माँ को लेकर बरती गई गोपनीयता सबसे अलग है. सत्ता में 15 साल पूरे होने के बाद भी किम ने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी माँ का नाम नहीं लिया.

उत्तर कोरिया की वंशानुगत तानाशाही की वैधता ‘माउंट पैकतु’ वंश पर टिकी है – यह कोरियाई प्रायद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है, जिसे कोरियाई लोगों का पौराणिक जन्मस्थान माना जाता है. यही वह जगह भी है जहां देश के संस्थापक किम इल सुंग ने जापानी उपनिवेशवादियों के ख़िलाफ़ गुरिल्ला गतिविधियां चलाई थीं.

देश के संस्थापक किम इल सुंग की माँ कांग पान सोक और किम जोंग इल की माँ किम जोंग सुक – को ‘कोरिया की माँएं’ कहकर सम्मानित किया गया.

लेकिन किम जोंग उन की मां को योंग हुई एक अनजानी शख़्सियत हैं, जिनके नाम पर कुछ भी नहीं रखा गया है.

को योंग हुई को लेकर यह चुप्पी शायद उनके सामाजिक वर्ग को ‘दाग़दार’ मानने और उन्हें उपपत्नी समझे जाने से जुड़ी है. विश्लेषकों का कहना है कि यह तथ्य शासन के लिए ख़तरा बन सकते हैं.

By admin