• Tue. May 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तर प्रदेश के गोंडा पहुँचीं विनेश फोगाट, कुश्ती महासंघ पर निशाना साधते हुए कहा- ‘वे चाहते हैं कि मैं संन्यास ले लूं’

Byadmin

May 12, 2026


विनेश फोगाट

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, सोमवार को पत्रकारों से बात करतीं विनेश फोगाट

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पहलवान विनेश फोगाट सोमवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा पहुंचीं और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) के अधिकारियों से वहां होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति मांगी.

अधिकारियों से बातचीत के बाद विनेश फोगाट ने बताया कि उनसे ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब मांगा गया लेकिन उन्होंने इसके लिए वक़्त मांगा, फिर भी वक़्त नहीं दिया गया.

भारतीय कुश्ती महासंघ ने शनिवार को विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में उन पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था.

सोमवार को फोगाट ने आरोप लगाया कि ‘वे इतना सब इसलिए कर रहे हैं ताकि मैं थक हारकर बोलूं कि मुझे कुश्ती से विदाई लेनी है.’

डब्ल्यूएफ़आई अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि फोगाट से मुलाक़ात हुई लेकिन जब तक वह कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देतीं, किसी घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकतीं.



By admin