• Mon. Jun 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उधार किट लेकर टीम में सिलेक्ट होने से टी-20 वर्ल्ड कप तक का भारती फुलमाली का सफ़र

Byadmin

Jun 15, 2026


भारती फुलमाली

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारती फुलमाली को सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल भी किया गया

    • Author, जान्हवी मुले और नितेश राऊत
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़ मराठी
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

वह सात साल तक भारतीय टीम से बाहर रहीं. उन्हें अपने रूप-रंग को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. लेकिन अब भारती फुलमाली महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती शहर को क्रिकेट वर्ल्ड कप के नक्शे पर ले आई हैं.

उन्होंने इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के एक वार्म-अप मैच में अहम भूमिका निभाई, जिसमें भारत ने वेस्ट इंडीज़ को हराया.

विदर्भ की स्थानीय टीम से वर्ल्ड कप तक भारती का सफ़र केवल दृढ़ संकल्प, लगातार मेहनत और समर्पण से ही संभव हुआ. उनका सफ़र यह सिखाता है कि ख़ुद को फिर से कैसे खोजा जा सकता है.

राष्ट्रीय टीम से सात साल दूर रहने के बाद भारती ने ख़ुद को निचले क्रम की बल्लेबाज़ और फ़िनिशर के रूप में फिर से तैयार किया.

महिला प्रीमियर लीग में उनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने उनके लिए वर्ल्ड कप का दरवाज़ा खोला.

By admin