• Tue. Nov 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एनवीडिया को झटका:अब माइक्रोसॉफ्ट बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, 16 माह में पहली बार पिछड़ी हुआंग की कंपनी – Nvidia Setback Microsoft Most Valuable Co Jensen Huang Company First Time Behind After June 2025 Know Details

Byadmin

Nov 10, 2026


Nvidia setback Microsoft most valuable co Jensen Huang company first time behind after June 2025 know details

एनवीडिया के शेयरों में गिरावट, माइक्रोसॉफ्ट आगे निकली (सांकेतिक)
– फोटो : adobestock

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल किया। मंगलवार को जब यह रिकॉर्ड बदला तो यह जून 2025 के बाद पहला मौका था, जब एनवीडिया किसी कंपनी से पिछड़ रही हो। गत दिनों एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग का हनीट्रैप प्रकरण सामने आया था। चीनी जासूस एलिस के साथ सीईओ हुआंग अफेयर की खबरों के बाद चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया को लेकर नकारात्मक माहौल बना और कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य को लेकर अनिश्चितता इसका एक कारण थी।


एनवीडिया के शेयरों में गिरावट क्यों हुई?

एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग को लेकर एक जांच भी चल रही है। यह जांच एक विदेशी खुफिया प्रयास से जुड़ी है कि क्या वह इसका निशाना थे। माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 543.25 डॉलर पर बंद हुए। वहीं, एनवीडिया के शेयरों में 6 फीसदी से अधिक की हानि हुई। वे लगभग 167.11 डॉलर पर रहे।

By admin