• Tue. Nov 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीनी व्लॉगर्स पर ढाका की झुग्गियों को दिल्ली का बताने का आरोप, भारत ने जताई कड़ी नाराज़गी

Byadmin

Nov 10, 2026


रणधीर जायसवाल

इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे ‘झूठा नैरेटिव फैलाने’ की कोशिश बताया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की गरीब बस्तियों में वीडियो बनाकर उन्हें भारत की राजधानी नई दिल्ली बताने का एक मामला सामने आया है.

आरोप है कि चीनी नागरिकों का एक ग्रुप ढाका के अलग-अलग इलाक़ों में जाकर वहां के रहन-सहन और बुनियादी सुविधाओं को भारत का बताकर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव प्रसारित कर रहा था.

भारत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराज़गी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इसे ‘झूठा नैरेटिव फैलाने’ की कोशिश बताया है. हालांकि, इस मामले में अब तक चीन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा, “हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं. किसी भी देश की विकृत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं.”

“विदेशी तत्वों की ओर से ढाका के कुछ हिस्सों को दिल्ली बताने की कोशिश झूठे नैरेटिव को बढ़ावा देती है. इससे केवल ऐसा करने वाले लोगों और उनके पीछे मौजूद लोगों की विश्वसनीयता कमज़ोर होती है. मैं संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का अपील करूंगा.”

By admin