• Thu. Nov 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग के दूसरे अफ़येर का दावा, कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट

Byadmin

Nov 12, 2026


जेनसन हुआंग (बाएं) और एलिस हुआंग (जिन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है) एक कार्यक्रम में

इमेज कैप्शन, जेनसन हुआंग (बाएं) और एलिस हुआंग (जिन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है) एक कार्यक्रम में
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के दूसरे अफ़ेयर की ख़बरों के बीच गुरुवार को कंपनी के शेयरों भारी गिरावट दर्ज की गई है.

बीबीसी बिज़नेस रिपोर्टर ओसमंड चिया के अनुसार, कंपनी के बाज़ार मूल्य की वैल्युएशन आधा ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा घट गई है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एएमडी के शेयरों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिली.

कंपनी की एक कर्मचारी किंबर्ली पॉवेल के साथ उनके अफ़ेयर की ख़बरें आने के बाद हुआंग का सीईओ बने रहना और मुश्किल लगने लगा है. किंबर्ली पावेल एनवीडिया के हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट हैं.

बीबीसी नॉर्थ अमेरिका टेक्नोलॉजी रिपोर्टर लिली जमाली के अनुसार, हुआंग का दूसरा अफ़ेयर कथित तौर पर 2007 साल से ही चल रहा था. हुआंग के ख़िलाफ़ कंपनी ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है.

शुरू में हुआंग का जिस महिला के साथ अफ़ेयर होने की बात सामने आई थी, उन पर चीनी जासूस होने का आरोप लगा.

By admin