12:13 PM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका
24 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने तीन विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। फिलहाल नोमन सलारजई 23 रन और शाह फैसल रहीमी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। 20वें ओवर में 86 के स्कोर पर अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा था। यशवर्धन ने सुभान जखैल को बोल्ड किया। वह 31 रन बना सके।
11:42 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान को दूसरा झटका
अफगानिस्तान को 13वें ओवर में 51 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। काव्य पटेल ने फरीदुल्लाह एहसास को बोल्ड किया। फरीदुल्लाह 13 रन बना सके। फिलहाल सुभान जखैल और नोरमन सलारजई क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 61 रन है। इससे पहले ईशान सूद ने अबिदुल्लाह को आउट किया था।
11:24 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: 12 ओवर का खेल हुआ
12 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल सुभान जखैल 12 रन और फरीदुल्लाह एहसास 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ईशान सूद ने अबिदुल्लाह नादरजान को आउट किया था। वह 14 रन बना सके थे।
11:07 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान को सातवें ओवर में 29 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ईशान सूद ने अबिदुल्लाह नादरजान को विकेटकीपर अन्वय के हाथों कैच कराया। अबिदुल्लाह 23 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सुभान जखैल और फरीदुल्लाह एहसास क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है।
10:58 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: छह ओवर का खेल हुआ
छह ओवर के बाद अफगानिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं। फिलहाल अबिदु्ल्लाह नादरजान नौ रन और फरीदुल्लाह एहसास नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:38 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू
अफगानिस्तान ने दो ओवर में छह रन बना लिए हैं। फिलहाल फरीदुल्लाह दो रन और अबिदुल्लाह दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:23 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: अबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुब्हान जाखेल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, बिलाल सलीमांखेल और नूर अली नियाजी।
भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल और ईशान सूद।
10:08 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान की कप्तानी सोहेल खान कर रहे हैं, जबकि टीम इंडिया की कमान लक्ष्य राजेश रायचंदानी संभाल रहे हैं।
09:50 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: भारत का पलड़ा भारी
यूथ वनडे में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 11 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है। इस तरह आमने-सामने के रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा काफी भारी है।
09:49 AM, 12-Nov-2026
India U19 vs Afghanistan U19 Live Score: अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में भी भिड़े थे दोनों
दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत इस साल अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में हुई थी। उस मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 310 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने हैं। टॉस और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की जानकारी जल्द सामने आएगी।