• Sat. May 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Byadmin

May 23, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक (SP) ए श्रीनिवासुलु ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

kn acd

कर्नाटक पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में लाडलापुर के पास एक क्रूजर गाड़ी की लॉरी से टक्कर हो जाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद, कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक (SP) ए. श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल का दौरा किया और दुर्घटना के कारणों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया।

kn acd (1)

मृतकों की पहचान और टक्कर के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

एक महीने पहले भी इसी इलाके में हुआ था हादसा

पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले कर्नाटक के यादगिरी इलाके में एक कार की बस से टक्कर हो जाने के बाद सात लोगों की मौत हो गई थी और दो बच्चे घायल हो गए थे। कार में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे और रायचूर के सिरवार तालुक के रहने वाले थे।

यादगिरी के SP पृथ्वीक शंकर ने बताया कि यह दुर्घटना यादगिरी जिले में, सुरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कार एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही बस से टकरा गई। SP शंकर ने कहा, “हमने पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत ले ली है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।” ( समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

By admin