• Fri. Aug 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कहीं आप नकली पनीर तो नहीं खा रहे, 4 राज्यों में बैन के बाद जानिए पहचान का तरीका

Byadmin

Aug 14, 2026


 एनालॉग पनीर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, विशेषज्ञों के मुताबिक़ एनालॉग पनीर असली पनीर जैसा दिखता है लेकिन दोनों में काफ़ी अंतर है

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

जिस पनीर को आप रोज खाते हैं, वो दूध से बना है या दूध से बने पनीर जैसा दिखने वाली कुछ और ही चीज़ है?

इसी सवाल पर अब सरकारों की नज़र है.

मध्य प्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

इसके साथ ही मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है. इससे पहले छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में एनालॉग पनीर पर रोक लगाई जा चुकी है.

मध्य प्रदेश सरकार ने इस फ़ैसले की वजह स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बताया है.

By admin