• Fri. Aug 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बंटवारे का दर्द: ‘अनजान शख़्स’ के नाम हरकिशन बेदी के ख़तों से उभरती एक मकान की कहानी

Byadmin

Aug 14, 2026



लाहौर के पते पर भेजा गया पहला पत्र

इमेज स्रोत, Arif Shamim

इमेज कैप्शन, लाहौर के पते पर भेजा गया पहला पत्र

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर, मैंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी. उसका नाम था – लेटर्स फ़्रॉम पार्टीशन

उसे बनाए 19 साल बीत चुके हैं और इन वर्षों में बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन क्या 1947 की पीढ़ी में विभाजन या बंटवारे का दर्द कम हुआ है?

हाल ही में, बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने उपमहाद्वीप के विभाजन के दर्द, जुदाई के दुख और अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम की कहानी बयां की है.

तो क्या यह 1947 के खूनी विभाजन को याद रखने वाली आखिरी पीढ़ी है? शायद यह सच हो, लेकिन मेरा अनुभव अलग है और मैं इसे इसी तरह याद रखना चाहता हूं.

इस कहानी को बताने के लिए हमें अतीत में जाना होगा, विभाजन के उस दौर में, जब लाखों जानें कुर्बान हुईं.

By admin