• Sun. May 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कुत्ते क्या सूंघकर पहचान सकते हैं कैंसर, भारत में कहां चल रहा है इस पर प्रयोग

Byadmin

May 3, 2026


डॉगनोसिस की लैब में एक इंडी-लैब्राडोर मिक्स नस्ल का कुत्ता मास्क को सूंघते हुए

इमेज स्रोत, Dognosis

इमेज कैप्शन, डॉगनोसिस की लैब में एक इंडी-लैब्राडोर मिक्स नस्ल का कुत्ता मास्क को सूंघते हुए

अगली बार जब आप किसी स्वास्थ्य जांच शिविर या अस्पताल में जाएं और आपसे 10 मिनट तक एक मास्क के अंदर सांस लेने को कहा जाए, तो बिना झिझक और डर के ऐसा करें.

मेडिकल टीम आपसे मास्क में सांस लेने के लिए इसलिए कह रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं आप कैंसर जैसी छिपी हुई बीमारी से तो नहीं जूझ रहे हैं.

हम जानते हैं कि कैसे कोलोरेक्टल कैंसर जैसी कुछ बीमारियां दूसरी या तीसरी स्टेज में जाकर पकड़ में आती हैं. इस स्टेज पर कैंसर के डॉक्टरों के लिए मरीज़ की जान बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

जो मेडिकल टीम आपसे मास्क में सांस लेने को कह रही है, वो दरअसल आपका सैंपल ले रही है, ताकि उसे एक ख़ास तरीक़े से ट्रेन किए हुए कुत्ते को सुंघाया जा सके और यह पता चल सके कि शरीर के किसी हिस्से में कैंसर के निशान हैं या नहीं.

कैंसर जितनी जल्दी पकड़ में आए, जान बचाना उतना आसान होता है.

By admin