• Thu. Aug 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केरल के ‘रियल हीरो’ जो बुज़ुर्ग को बचाने के लिए अपनी लाइफ़ जैकेट देने के बाद बाढ़ में बहे

Byadmin

Aug 6, 2026


राजेश

इमेज स्रोत, @vdsatheesan/X

इमेज कैप्शन, एक अगस्त की शाम राजेश कन्नूर ज़िले में एक व्यक्ति को बचाने के अभियान में शामिल थे

हर साल जुलाई और अगस्त के दौरान केरल में भारी बारिश और बाढ़ आती है. ख़ासतौर पर 2018 में “गॉड्स ओन कंट्री” कहे जाने वाला केरल पानी में डूब गया था. उस समय राज्य ने लगभग 50 वर्षों की सबसे भीषण बारिश और बाढ़ का सामना किया था.

उस आपदा के दौरान केरल के कई आम लोग बचाव अभियान में स्वयंसेवक बनकर आगे आए थे. उनमें से एक थे तिरुवनंतपुरम के रहने वाले राजेश.

इस साल भी मानसून के कारण केरल के कई हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए. राजेश एक बार फिर वॉलंटियर के तौर पर राहत और बचाव अभियान में शामिल हुए.

एक अगस्त की शाम राजेश कन्नूर ज़िले में बाढ़ के पानी में फंसे 61 वर्षीय व्यक्ति को बचाने के अभियान में शामिल थे. बचाव के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ़ जैकेट उस बुज़ुर्ग को पहना दी.

बुज़ुर्ग को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन राजेश तेज़ बहाव में बह गए. उनके परिवार और दोस्तों को उम्मीद थी कि वह जीवित मिल जाएंगे.

By admin