• Fri. May 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कैसे फैली तमिलनाडु में डीएमके-एआईएडीएमके के साथ आने की ख़बर, क्या ऐसा गठबंधन मुमकिन है?

Byadmin

May 8, 2026


तमिलनाडु
इमेज कैप्शन, डीएमके और एआईडीएमके दोनों तमिलनाडु में धुर विरोधी पार्टियां रही हैं

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में तमिलगा वेत्री कड़गम यानी टीवीके ने बड़ी संख्या में सीटें जीतीं, लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला.

234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटें की ज़रूरत हैं. यानी बहुमत के आँकड़े से 10 सीटें कम हैं.

इसी संदर्भ में बुधवार को यह ख़बर फैली कि डीएमके और एआईएडीएमके मिलकर सरकार बनाने जा रही हैं. डीएमके पक्ष ने तुरंत इस ख़बर का खंडन किया.

एआईएडीएमके के नेता सेम्मलाई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “चाहे कुछ भी हो जाए, एडप्पाडी पलानीस्वामी एक अच्छा, निर्णायक फैसला लेंगे. एडप्पाडी पलानीस्वामी ‘किंग मेकर’ नहीं हैं, वह ‘किंग’ हैं.”

इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजनीतिक विचारधारा के विपरीत छोर पर स्थित इन दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाने की वाक़ई कोशिश की या अफ़वाह फैलाई गई.

By admin