• Fri. May 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामला: मृतकों के पेट और तरबूज में क्या पाया गया?

Byadmin

May 8, 2026


मुंबई के पायधुनी में रहने वाला परिवार
इमेज कैप्शन, मुंबई के पायधुनी में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है

मुंबई के पायधुनी में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में गुरुवार सात मई को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट आ गई है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मृतकों के आंतरिक अंगों के सैंपल्स में जिंक फॉस्फाइड पाया गया, जिनमें लिवर, किडनी और प्लीहा शामिल हैं. साथ ही पेट, पित्त और पेट की चर्बी के सैंपल्स में भी यह पदार्थ पाया गया.

मुंबई पुलिस के डीसीपी (ज़ोन 1) ने कहा, “फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) से मिली रिपोर्ट से पता चला है कि मारे गए सभी लोगों के आंतरिक अंगों के सैम्पल्स में ज़िंक फॉस्फाइड पाया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “जांच के दौरान लिए गए तरबूज के सैंपल में भी जिंक फॉस्फाइड मिला.”

हालांकि, जांच के लिए भेजे गए किसी दूसरे फूड सैंपल में जिंक फॉस्फाइड नहीं पाया गया.

By admin