• Sat. May 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या अमेरिका और इसराइल फिर से कर रहे हैं ईरान पर हमले की तैयारी?

Byadmin

May 16, 2026


तेहरान में अमेरिका और इसराइल विरोधी प्रदर्शन (तस्वीर: 25 अप्रैल 2026)

इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, तेहरान में अमेरिका और इसराइल विरोधी प्रदर्शन (तस्वीर: 25 अप्रैल 2026)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

ईरान के कुछ अधिकारियों ने अमेरिका और खाड़ी के देशों को दोबारा युद्ध शुरू होने की आशंका के मद्देनज़र चेतावनी दी है.

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने बीते दिनों खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हुए ईरानी हमलों का ज़िक्र कर कहा है कि “हालिया युद्ध में सेंटकॉम (अमेरिकी सेंट्रल कमांड) के किराए के ठिकानों पर हमारा जवाबी हमला बेहद संयमित था लेकिन यह संयम हमेशा के लिए नहीं रहेगा.”

उन्होंने आगे कहा कि “ईरान ने सालों तक इन देशों को दोस्त और भाई की तरह देखा, लेकिन उन्होंने अपनी स्वतंत्रता को पहले ही बेचकर अपने देश और घरों को फ़लस्तीन और ईरान के दुश्मनों के हवाले कर दिया.”

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिवालय से जुड़े मीडिया आउटलेट नूरन्यूज़ ने एक अज्ञात वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हवाले से चेतावनी दी है कि अगर ईरान पर दोबारा हमला होता है तो “वे लक्ष्य, जिन्हें 40 दिन के युद्ध के दौरान कुछ कारणों से निशाना नहीं बनाया गया था, इस बार प्राथमिक ऑपरेशनल सूची में होंगे.”

इससे पहले ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने मध्य पूर्व के दो अज्ञात अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अमेरिका और इसराइल ईरान पर फिर से हमले की संभावना पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए तैयारी कर रहे हैं.

By admin