• Sat. May 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Kkr Vs Gt Live Score:कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 110 के पार, फिन एलन और रघुवंशी क्रीज पर – Kkr-vs-gt-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-gujarat-titans-ipl-2026-60th-match-updates

Byadmin

May 16, 2026


08:10 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: फिन एलन का 21 गेंदों में पचासा

फिन एलन ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अंगकृष रघुवंशी के साथ 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। आठ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 85 रन है।

08:03 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में केकेआर ने एक विकेट खोकर 56 रन बनाए। फिन एलन 31 और रघुवंशी सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

07:52 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: कोलकाता को पहला झटका

कोलकाता को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को बोल्ड किया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। अब फिन एलान का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।

07:32 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: कोलकाता की पारी शुरू

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।

07:07 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।

07:02 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: गुजरात ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, केकेआर के खेमे में वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है।

06:37 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 110 के पार, फिन एलन और रघुवंशी क्रीज पर

IPL Live Cricket Score, KKR vs GT Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। वहीं, केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जोर लगाएगी।

By admin