• Sun. Sep 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या एआई पर इंसान का कंट्रोल कायम रह पाएगा?- द लेंस

Byadmin

Sep 20, 2026


एआई और इंसानी दिमाग

इमेज स्रोत, getty

इमेज कैप्शन, विशेषज्ञों का मानना है कि एआई का इस्तेमाल करते-करते लोग सोचना भूलते जा रहे हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

साल 1984 में एक अंग्रेज़ी फिल्म आई थी, ‘द टर्मिनेटर’.

उस फिल्म की कहानी में एक कंप्यूटर रक्षा नेटवर्क खुद जागरूक हो जाता है. उसे यह लगने लगता है कि इंसान उसके अस्तित्व के लिए ख़तरा हैं, और वह मानव जाति को समाप्त करने की कोशिश शुरू कर देता है. इसका परिणाम परमाणु युद्ध के रूप में सामने आता है.

उस दौर में यह केवल साइंस फ़िक्शन थी. एआई के अपने निर्माताओं के ख़िलाफ़ हो जाने की एक कल्पना.

लेकिन लगभग चार दशक बाद दुनिया के कुछ प्रमुख एआई शोधकर्ता चेतावनी दे रहे हैं कि उस कल्पना के कुछ हिस्से किसी न किसी रूप में वास्तविकता का रूप ले सकते हैं.

एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई ने इसी संदर्भ में ‘पेस द फ़्रंटियर’ की बात कही है. उनका तर्क यह नहीं है कि एआई का विकास रोक दिया जाए, बल्कि यह है कि इसकी प्रगति इतनी तेज़ न हो कि सुरक्षा उपाय और शोध उससे पीछे छूट जाएं.

By admin