• Mon. Sep 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या जेन-ज़ी कम इंटेलिजेंट होते हैं? रिपोर्ट में सामने आईं ये बातें

Byadmin

Sep 14, 2026


वीडियो कैप्शन, जेन ज़ी के कम इंटेलिजेंट होने को लेकर आई इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई?

क्या जेन-ज़ी कम इंटेलिजेंट होते हैं? रिपोर्ट में सामने आईं ये बातें

प्रकाशित

क्या जेन-ज़ी पढ़ाई लिखाई में पिछली पीढ़ियों से कमज़ोर हो रहे हैं?

पीसा के आंकड़े बच्चों के मैथ्स, साइंस और रीडिंग स्कोर में लगातार गिरावट दिखाते हैं.

पीसा मतलब प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट असेसमेंट, जो 25 साल पहले शुरू हुआ था.

ये हर तीन साल पर होता है. और अब 91 देशों के करीब साढ़े 7 लाख लोग ये टेस्ट देते हैं.

लेकिन ये कोई आईक्यू टेस्ट नहीं है. ये टेस्ट ये पता लगाने के लिए होता है कि क्या बच्चे दुनिया की असली प्रॉब्लम्स सॉल्व करने के लिए मैथ्स, साइंस और रीडिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

15 साल के बच्चों के बीच होने वाले कुछ इंटरनेशनल टेस्ट के स्कोर्स में सालों तक कोई चेंज नहीं देखा गया था लेकिन फिर एंट्री हुई जेन-ज़ी की और साल 2012 से इन रिज़ल्ट्स में गिरावट आने लगी.

क्या इसका मतलब ये है कि पूरी पीढ़ी ही कम इंटेलिजेंट हो रही है?

या इसके पीछे कोविड, स्क्रीन टाइम और पढ़ने की बदलती आदतें वजह हैं? जानिए इस वीडियो में.

प्रेज़ेंटर: मुकुंद झा

रिपोर्ट: लॉरा गार्सिया

एडिटर: आमरा आमिर

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

By admin