• Tue. Jul 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या ट्रंप के दख़ल से अमेरिकी खिलाड़ी को मिला रेड कार्ड हुआ रद्द, फ़ीफ़ा पर क्यों उठी उंगलियां

Byadmin

Jul 7, 2026


फोलारिन बालोगुन अपने हाथ आगे की ओर फैलाते हुए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 32 में अमेरिका और बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के बीच हुए मैच के दौरान अमेरिका के फ़ोलारिन बालोगुन अपने गोल का जश्न मनाते हुए.

अगर आपको वर्ल्ड कप में रेड कार्ड मिल जाता है तो आप चार साल में एक बार होने वाले फ़ुटबॉल के इस महाकुंभ का अगला मैच नहीं खेल सकते.

इस नियम में कोई किंतु-परंतु या अपील काम नहीं करती.

लेकिन अमेरिका के स्टार फ़ॉरवर्ड फ़ोलारिन बालोगुन को दिखाए गए रेड कार्ड को प्रभावी रूप से रद्द करने के फ़ैसले ने कई सवालों को जन्म दिया है.

बोस्निया-हर्ज़ेगोविना के ख़िलाफ़ मिली जीत के दौरान मैदान से बाहर भेजे गए बालोगुन अब सोमवार को बेल्जियम के ख़िलाफ़ अंतिम 16 में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

वह टूर्नामेंट में तीन गोल के साथ अमेरिका के शीर्ष स्कोरर हैं.

By admin