• Mon. Oct 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

खड़गे की सभा में शख़्स ने कहा- ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, नाराज़ खड़गे ने जो कहा उस पर बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया

Byadmin

Oct 25, 2026


मल्लिकार्जुन खड़गे

इमेज कैप्शन, रविवार (25 अक्तूबर) को पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित रैली में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

बिहार की राजधानी पटना में रविवार (25 अक्तूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक रैली में उस समय हंगामा हो गया, जब एक शख़्स ने कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता से नहीं हटेंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल इस कार्यक्रम के वीडियो में दिख रहा है कि खड़गे के भाषण के बीच में एक शख़्स उठकर नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाने लगता है. जिसके बाद खड़गे नाराज़ होकर पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हैं.

खड़गे की इसी टिप्पणी पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने खड़गे के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफ़ी मांगने को कहा है.

क्या हुआ था?

पटना में 25 अक्तूबर को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.



By admin