• Sun. Sep 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गुवाहाटीः सीजेपी के आशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दीपके ने कहा, ‘मैं भी जाउंगा असम’

Byadmin

Sep 27, 2026


सीजेपी ने आरोप लगाया है कि आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस अज्ञात जगह पर ले गई है

इमेज कैप्शन, सीजेपी ने आरोप लगाया है कि आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस अज्ञात जगह पर ले गई है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका को असम पुलिस द्वारा गुवाहाटी से हिरासत में लिए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चुनौती दी है.

सीजेपी का आरोप है कि आशुतोष रांका को रविवार (27 सितम्बर 2026) को पार्टी की ‘रीजनल वॉलंटियर्स मीट’ से ठीक पहले उनकी टीम के साथ हिरासत में लिया गया.

सीजेपी बीते कुछ दिनों से देश के कई इलाक़ों में स्कूलों का दौरा कर रही है और स्कूलों के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर वहां के हालत के बारे में बता रही है.

सीजेपी का आरोप है कि देश के कई इलाक़ों में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही ख़राब है. आशुतोष रांका के मुताबिक़ वह इसी मक़सद से असम पहुंचे हुए हैं और इसके लिए वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले थे.

आशुतोष रांका ने शनिवार को कहा था, “गुवाहाटी आने का मक़सद देश के बाक़ी हिस्सों जैसा ही है. लंबे समय से देश के युवा बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. पूरे देश में सरकार ने कई बुनियादी मुद्दों की अनदेखी की है. आज हम अपने स्कूलों को सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए लड़ रहे हैं.”

By admin