• Sun. Aug 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

घर की खुदाई में मज़दूरों को मिला सोने का ख़ज़ाना किसे मिलेगा

Byadmin

Aug 16, 2026


सोने के बिस्किट और सिक्कों की तस्वीरें

इमेज स्रोत, Lokale Politie Dendermonde

इमेज कैप्शन, पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में मिले ख़ज़ाने की तस्वीरें साझा की हैं

यूरोपीय देश बेल्जियम के ईस्ट फ़्लैंडर्स में एक घर की मरम्मत के दौरान मज़दूरों को दीवार में सोने का बड़ा ख़ज़ाना मिला है, जो क़रीब 90 लाख यूरो यानी लगभग 98 करोड़ रुपये का है.

दीवार के अंदर सोने की ईंटें और सिक्के शामिल हैं.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, मज़दूर इसी सप्ताह सीवेज पाइप बिछाने के लिए ड्रिलिंग कर रहे थे, इस दौरान उन्हें यह ख़ज़ाना मिला.

ख़ज़ाना मिलने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि इस सोने को कौन रख सकता है. इसे पाने का मौक़ा मज़दूरों के साथ-साथ उस स्थानीय संस्था के पास भी है, जिसके पास इस जगह का मालिकाना हक़ है.

जांच शुरू करने के बाद पुलिस ने लोगों को वहां जाकर और ख़ज़ाना खोजने से मना किया. पुलिस ने बताया कि घर को पूरी तरह से खंगाला जा चुका है और सारा सोना सुरक्षित जगह पर रख दिया गया है.

By admin