04:25 AM, 01-Nov-2026
यूपी से बड़ी संख्या में दिल्ली आए आंदोलनकारी, कांग्रेस की अपील- दोपहर 12 बजे से जुटना शुरू करें
रैली में उत्तर प्रदेश से करीब एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 25 हजार से ज्यादा लोग शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ जिलों से कार्यकर्ता दोपहर बाद निकले हैं, जो आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने समर्थकों से एक नवंबर को दोपहर 12 बजे सीपी जंक्शन (कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड) पर जुटने की अपील की है। यहां से रामलीला मैदान तक मार्च प्रस्तावित है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केवल मैदान में रैली की अनुमति दी है, मार्च की नहीं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, मार्च के लिए कांग्रेस की ओर से अनुमति का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस इस संबंध में आयोजकों के संपर्क में है।

04:16 AM, 01-Nov-2026
दिल्ली के यातायात पर असर की आशंका, एडवाइजरी जारी
राजधानी दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित एक बड़ी रैली को देखते हुए मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रह सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है और आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- दिल्ली: आज रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
04:06 AM, 01-Nov-2026
रामलीला मैदान: भीड़ को नियंत्रित करने की खास रणनीति
रामलीला मैदान में आज होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सात हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। मैदान के अंदर से लेकर आसपास की सड़कों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे मैदान को 14 जोन में बांटा गया है।
ये भी पढ़ें- आज रामलीला मैदान में महारैली: 10 लाख लोगों के जुटने का दावा, पुलिस को 70 हजार का अनुमान; सात हजार जवान तैनात
03:22 AM, 01-Nov-2026
रामलीला मैदान में रैली: दिल्ली में 7000 पुलिसकर्मी तैनात
आज रैली में आने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली में 7 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात रहेंगी। 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस को करीब 70 हजार लोगों के जुटने का इनपुट मिला है। इसी के आधार पर सुरक्षा योजना तैयार की गई है। शनिवार को पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ के प्रवेश और निकासी मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। रैली से ठीक पहले शनिवार देर रात करीब पौने 11 बजे जारी एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा, बाहर से आ रहे लोग रैली भी करें और थोड़ी खरीदारी भी। इससे व्यापारियों की मदद हो जाएगी।
राहुल गांधी बोले- रामलीला मैदान की रैली में आएं, व्यापारियों की मदद भी करें
02:59 AM, 01-Nov-2026
चलो दिल्ली LIVE: रामलीला मैदान में जुटेगा विपक्ष, ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर; सीईसी के खिलाफ कितने एकजुट?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के साथ चलो दिल्ली नाम के बड़े आंदोलन का आह्वान किया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोगों से बड़ी संख्या में रामलीला मैदान की रैली में पहुंचने की अपील की है। 15 से अधिक विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों ने इस रैली सह विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस आंदोलन में दिल्ली पुलिस ने लगभग 70 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया है। हालांकि, आंदोलनकारियों का कहना है कि रामलीला मैदान में आज करीब 10 लाख लोग जुटेंगे। आंदोलन से पहले दिल्ली में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग की प्रक्रिया चलाई गई। इसमें शामिल विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी (सपा), बंगाल में मुख्यमंत्री रह चुकीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के सांसदों के अलावा योगेंद्र यादव जैसे कार्यकर्ता और जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के बाद अलग पहचान बना चुकीं छात्रा नेहा बोरा ने भी अपने विचार रखे। नेहा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पीएचडी स्कॉलर और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की सदस्या भी हैं। इस लाइव ब्लॉग में रामलीला मैदान के आंदोलन से जुड़े तमाम अपडेट्स