• Sun. Nov 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मिले कोल्हापुर के दर्शन मगदूम, कौन हैं दर्शन?

Byadmin

Nov 1, 2026


दर्शन मगदूम

इमेज कैप्शन, कोल्हापुर के रहने वाले दर्शन मगदूम ने एक परफ़ॉर्मेंस के दौरान न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मुलाक़ात की

कोल्हापुर के गडहिंग्लज के रहने वाले दर्शन मगदूम ने हाल ही में अपने ‘बॉय थ्रॉब’ बैंड के साथियों के साथ न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मुलाक़ात की.

इस दौरान दर्शन और ममदानी ने हिंदी में बातचीत की. बैंड ने इस मुलाक़ात का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसकी काफ़ी चर्चा हो रही है.

पोस्ट के मुताबिक़, ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क के मेयर कार्यालय में आने वाला यह पहला बैंड है.

वीडियो में दर्शन कहते हैं, “मुझे कितनी ख़ुशी हो रही है, यह मैं बता नहीं सकता.”

“जब मैंने अपने दोस्तों को बताया कि मैं न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मिलने जा रहा हूं, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपको बताऊं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.”

By admin