• Mon. Aug 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चिदंबरम ने कहा ‘दिमाग़ी नक्सल’ होने पर गर्व, तो लोगों ने क्यों याद दिलाया उनका कार्यकाल

Byadmin

Aug 16, 2026


चिदंबरम

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, चिदंबरम ने कहा है कि उन्हें ‘दिमाग़ी नक्सल’ होने पर गर्व है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

15 अगस्त को लाल किले के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिमाग़ी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

अब इस शब्द को लेकर सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री की ओर से इस शब्द के इस्तेमाल पर कहा कि उन्हें ‘दिमाग़ी नक्सल’ होने पर गर्व है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर की गई इस टिप्पणी के बाद बीजेपी नेताओं ने चिदंबरम को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है.

चिदंबरम की इस टिप्पणी पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “हैरानी? बिल्कुल नहीं. अब हम समझ सकते हैं कि पी. चिदंबरम के गृह मंत्री रहते और यूपीए सरकार के दौरान नक्सलवाद क्यों फलता-फूलता रहा. अब हम समझ सकते हैं कि 2004 से 2014 के बीच नक्सलवाद से लड़ते हुए करीब 1,913 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ जवान क्यों मारे गए.”

By admin