• Sat. Sep 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

छह दलित और ओबीसी स्टूडेंट्स को वर्धा यूनिवर्सिटी ने निलंबित किया, अभिजीत दीपके पहुंचे समर्थन में

Byadmin

Sep 26, 2026


कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाक़ात की
इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बीते शनिवार को आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स से मुलाक़ात की

महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छह स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया गया.

अब ये सभी अपना निलंबन रद्द कराने और अपने ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर वापस लेने की मांग को लेकर ज़िलाधिकारी कार्यालय के बाहर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.

इन छात्रों में मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के छात्र शामिल हैं. इनमें से तीन स्टूडेंट अनुसूचित जाति से, जबकि तीन ओबीसी से हैं.

20 अगस्त को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर ताला लगाकर प्रदर्शन करने के मामले में इन छह छात्रों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद 1 सितंबर को उन्हें निलंबित कर दिया गया.

विश्वविद्यालय ने इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति बनाई है और जांच जारी है.

By admin